
*प्रियदर्शनी स्टेडियम केशकाल में क्रिकेट खेल रहा युवक पिंटू वेदव्यास लोहे के पोल से टकराकर हुआ घायल*
इमरान पारेख कि खबर
सुरडोंगर नगर पंचायत केशकाल में शुक्रवार की सुबह क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक लोहे के पोल से जाकर टकराया जिसके कारण उस युवक के माथे पर गहरी चोट आ गई है। हालांकि उस युवक को तत्काल उपचार हेतु केशकाल अस्पताल पहुंचाया गया ।अस्पताल में आधा घंटा तक कोई डॉक्टर ना आने के कारण एसडीएम केशकाल शंकरलाल सिन्हा को फोन के माध्यम से डॉक्टर की लेटलतीफी की शिकायत की । एस डी एम ने अस्पताल पहुंचकर मौके का जायजा लिया तथा जो स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए उनकी अनुपस्थिति दर्ज भी की गई है । उसके बाद एसडीएम साहब स्टेडियम सुरडोंगर केशकाल में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे वहां नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान भी पहुंचे।
*कुछ दिन पहले भी नगर पंचायत अध्यक्ष व एस डी एम को खिलाड़ियों ने कि थी शिकायत*
स्टेडियम में क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों ने कुछ दिन पूर्व भी नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान व एसडीएम शंकरलाल सिन्हा से मुलाकात कर टेंट पंडाल लगाने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना में से अवगत कराया था जिस पर एसडीएम ने शादी विवाह के टेंट लगाने वालों को निर्देश दिए थे कि एक निश्चित सीमा में टेंट लगाया जाए।
अनुविभागीय अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरडोंगर स्टेडियम पहुंचे।
क्रिकेट खिलाड़ियों ने उनके समक्ष शादी समारोह का टैट पंडाल लगाए जाने को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की । लगभग आधे घंटे तक चर्चा करने के पश्चात एक बार पूर्ण सभी की सहमति से टैट पंडाल लगाने के लिए एक सीमा निर्धारित की गई है ताकि शादी समारोह में भी संपन्न हो जाए तथा क्रिकेट खेलने में खिलाड़ियों को सुविधा हो जाए ।
*बॉल कैच लेते वक्त हुआ हादसा मिंटू वेदव्यास घायल*
क्रिकेट खेलने के दौरान मिंटू वेदव्यास कैच पकड़ने कि कोशिश में लोहे के पोल से टकराकर घायल हो गया। उसे देखते ही खिलाड़ियों ने तत्काल उपचार हेतु केशकाल अस्पताल पहुंचाया गया जहां युवाओं द्वारा काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी घायल को देखने के लिए कोई डॉक्टर नहीं आने का कारण एसडीएम साहब को फोन के माध्यम से अवगत कराया गया।

