
*पास्टर फादर को आदिवासी बाहुल्य गांव मे घुसने नही दिया जायेगा न करने दिया जायेगा प्रार्थना सभा* 

सीधे सहज सरल अशिक्षीत लोगों क प्रार्थना सभा मे शामिल करके षडयंत्रपूर्वक धर्मातरंण कराकर गांव में होने वाले परंपरागत पूजा पाठ रीति रिवाज का धर्मांतरीत लोगों से विरोध करवाकर गांव गांव मे द्वंद एवं वर्ग संघर्ष कराने से गुखी चिंतित गांव वाले अब धर्मातरंण कराने में मुख्य भूमिका अदा करने वाले पास्टर एवं फादर के खिलाफ रोष आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है |
23 नवंबर को केशकाल तहसील के सबसे दुर्गम संवेदनशील पिछडा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के तौर पर जाने पहचाने जाने वाले मारी क्षेत्र बडी संख्या में युवा केशकाल तहसील आफिस पंहुचे और गोंडवाना समाज समन्वय समिति उपखंड कुएमारी में लिये गये फैसले से अवगत कराते हुये क्षेत्र के लेटरपेड पर 6 सूत्रीय पत्र प्रदेश के राज्यपाल के नाम से केशकाल एस.डी.एम. की अनुपस्थिती में रीडर को प्रदान किया | मांग पत्र में यह साफ साफ बता दिया गया है की धर्मांतरीत ब्यक्ति का शव दफन ग्राम सभा की सहमति बगैर गांव मे दफनान नहीं दिया जायेगा , क्षेत्र में कंही भी प्रार्थना सभा होने नहीं दिया जायेगा , गांव में पास्टर फादर को धर्मातरंण कराने घुसने नहीं दिया जायेगा, कंही पर भी चर्च निर्मांण की अनुमति नहीं दिया जायेगा, कब्रिस्तान बनाने मारी क्षेत्र में जगह और अनुमति नहीं दिया जायेगा, नियम विरूद्ध ग्रामवासियों के सहमति तथा ग्राम सभा के अनुमति बगैर बनवा लिये गये चर्च को शासन प्रशासन तोडवाने की कार्यवाही करे |
मारी क्षेत्र के शिक्षीत युवाओं ने पत्रकारों को बताया की धर्मातरंण कोई स्वेच्छा से स्व प्रेरीत होकर नहीं करता बाहर के लोग गांव गांव मे जाते है नाना प्रकार का छल प्रपंच षडयंत्र करके लोगों में यह अंधविश्वास फैलाते हैं कि प्रार्थना करने से बिमारी ठिक हो जायेगा और हर समस्या से मुक्ति मिल जायेगा इसके सांथ ये षडंत्रकारी पास्टर पीढियों से जिस देवी देवता का पूजा पाठ करते आ रहे हैं उसका पूजा पाठ न करने प्रसाद न खाने के लिये भडकाते हैं फिर गांव मे आपसी फूट डलवाते गुटबाजी करवाकर गांव के शांति सद्भभावना भाईचारा को समाप्त कराकर अशांति विद्रोह पैदा किया जा रहा है जो हमारे शांतिप्रिय अंचल के लिये ठिक नहीं है इसलिये समय रहते सभी गांव वालों को सभी समाज को और शासन प्रशासन पुलिस को सजग होकर षडयंत्र को नेस्तनाबूद करने सक्रिय हो जाना चाहिये..|

