
लोकेशन जगदलपुर
मोबाइल नंबर 7389472222
इमरान पारेख कि खबर 
नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जगदलपुर शहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर, फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। आपको बता दें कि प्रार्थिया ने नाबालिक पुत्री के गुमशुदगी के संबंध में थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था मामले में गुम इंसान कायम कर गुम बालिका की पता तलाश की जा रही थी। जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, के नेतृत्व में पतासाजी हेतु टीम गठित कर, पता तलाश किया जा रहा था। दौरान पतासाजी के गुम बालिका को आंध्रप्रदेश से दस्तयाब किया गया था। मामले में आरोपी शाहरूख खान का कृत्य अपराध धारा 363,366,376 भादवि0 06 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाया गया था। जिस दौरान फरार आरोपी शाहरूख खान पिता हाकम अली खान उम्र 19 वर्ष निवासी नागौर राजस्थान को पुलिस टीम द्वारा लगातार पता तलाश कर, टीम द्वारा आरोपी को राजस्थान से पकड़ा गया है। जिसे गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

