विकासखण्ड बड़ेराजपुर के सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया मितानिन दिवस

*विकासखण्ड बड़ेराजपुर के सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया मितानिन दिवस*


जिला कोंडागांव विकासखण्ड बड़ेराजपुर के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में बुधवार को मितानिन दिवस मनाया गया।इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों में पंचायत द्वारा मितानिनों को साड़ी ,साल से भेंट करके प्रोत्साहित किया गया।मितानिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में 24 घंटे निस्वार्थ भाव सेवा करती हैं ।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2011 से 23 नवंबर को मितानिन दिवस हर वर्ष सभी ग्राम पंचायतों में मितानिन सम्मान दिवस मनाया जाता है। मितानिनों के निस्वार्थ कार्यों से स्वास्थ्य विभाग को काफी सहयोग मिलता है,जहां विभाग के कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाते वहां मितानिनें पारा मोहल्ले में चाहे बारिश हो धूप हो पहुंचकर प्राथमिक उपचार देती है और गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में मदद करने में तत्पर रहते हैं। सरकार द्वारा मितानिन को टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व चार जांच, नवजात के बच्चे के घर भ्रमण सहित कुछ सेवाएं पर शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है।मितानिन को ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव के पारा टोला में रहकर लोगों को मलेरिया, दस्त, निमोनिया, बीमार नवजात, टीवी, कुष्ठ, पीलिया, कुपोषण, कृमि, गर्भवती, शिशुवती, ऊपरी आहार के घर परिवार भ्रमण, गर्भवती पंजीयन, प्रसव पूर्व चार जांच, संस्थागत प्रसव, महिलाओं की खास समस्याएं, गर्भावस्था में देखभाल, प्रसव के बाद माता के देखभाल करती हैं ।साथ ही सुरक्षित गर्भपात, महिला हिंसा रोकने, पोषण व खाद्य सुरक्षा, बच्चों का विकास, महिलाओं के अधिकार, स्तन कैंसर के लक्षण की जानकारी, पारा बैठक कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना सहित अन्य कार्यों को भी निस्वार्थ भाव से करती है।लॉकडाउन के बाद सभी घरों में लोगों को हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क लगाने के लिए लगातार लोगों को जागरुक कर रहीं हैं।इसी अवसर पर ग्राम पंचायत ढोन्डरा,करमरी ,लिहागांव,कुल्दाडीही,बड़बत्तर, कोपरा, नौकाबेड़ा में भी मितानिन दिवस मनाया गया।इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति प्रेमशीला मंडावी,सरपंच कमला मंडावी,जेठुराम मंडावी,ग्राम पंचायत ढोन्डरा के सरपंच सुरेश मरकाम,सरपंच अनिता शोरी पीढ़ापाल,हरवेल सरपंच सनबती नेताम,ब्लॉक समन्वयक स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक मीना सिन्हा, श्यामू राम नेताम स्वस्थ पंचायत समन्वयक महेंद्र नेटी ,एम टी माधुरी, एमटी माधुरी शोरी,एम टी रामबाई मरकाम, मितानिन घसनिन मरकाम,रुकमणी मंडावी, महंती मरकाम,गंगा नेताम, लछनी नाग, दशो,पार्वती, सुशीला,अस्तीना, सुमित्रा, रूपाई,श्री,बुधनतीन , जागेश्वरी, गजेन्द्र,तरला, रामबाई यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें