

*????जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम के पहल पर हो रहा देवगुड़ियों का कायाकल्प*
इमरान पारेख कि खबर
*????कोंडागांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम की पहल पर जिले के समस्त देवगुड़ियों को सँवारने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल को मूर्तरूप देने जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बटराली, सिंघनपुर, मस्सूकोकोड़ा एवं ग्राम पंचायत बेड़मा के आश्रित ग्राम आदनबेड़ा में देवगुड़ी सह शेड निर्माण का कायाकल्प करने भूमिपूजन किया जिसका अनुमानित लागत (36.40 लाख रुपए)। श्री मातलाम ने बताया कि देवगुड़ी हमारे बस्तर के लोगों का आस्था का केंद्र रहा है। गांव में हर आयोजन से पहले देवगुड़ी में पूजा-अर्चना की जाती है। इस कारण देवगुड़ियों को संवारने की पहल की है। उन्होंने आगे कहा कि देवगुड़ी में तार फेंसिंग, बोर, शेड निर्माण एवम पौधरोपण किया जाएगा। देवगुड़ी का कायाकल्प होने से ग्रामीणों में भी हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम ने अपने एजेंडे में देवगुड़ी के कार्य को प्राथमिकता में रखा है।*
इमरान पारेख कि खबर
*श्री देवचंद मातलाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार देवगुड़ियो को संवर्धन एवं संरक्षण के लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है। 383 देवगुड़ियो के संवर्धन के लिए स्वीकृति मिली है जिसमें कुछ देवगुड़ियो का निर्माण शुरू हो चुका है और लगातार भूमिपूजन भी किया जा रहा है। गाँव में सिराहा-गुनिया निस्वार्थ भाव से ग्रामीणों की सेवा करते है, उन्हें जीवन यापन करना मुश्किल होता था लेकिन भूपेश बघेल जी की सरकार अब देवगुड़ियो के संरक्षण करने वाले पेरमा, पुजारी, सिराहा – गुनिया को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के माध्यम से उनको सम्मान दे रहा है। इस दौरान जनपद पंचायत केशकाल के अध्यक्ष श्री महेंद्र नेताम, राजेश नेताम (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केशकाल),
छगेंद्र सिन्हा (मीडिया प्रभारी) विकास चंद दुबे, श्रीमती माहेश्वरी हिड़को (सरपंच बटराली), सु.श्री संगीता नेताम (सरपंच सिंघनपुर), नरेश नेताम (जनपद सदस्य),श्रीमती सुरेखा मरकाम (सरपंच बेड़मा), प्रभाष दुबे, सकलू मांडवी, महेश साहू सहित ग्राम पंचायतों के समस्त उपसरपंच, सचिव गण, ज्ञाता,पुजारी एवं ग्राम के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।*

