
*कोण्डागांव छत्तीसगढ़
इमरान पारेख कि खबर
*
शॉर्ट सर्किट के भीषण आग से करोड़ों की संपत्ति हुई जलकर खाक*
एंकर _
जिला मुख्यालय नेशनल हाईवे 30 के किनारे सत्येंद्र देवांगन इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थी कि चार जिलों से अग्निशामक दमकल गाड़ियां पहुंचने के बाद भी इस आग पर काबू नहीं पाया गया और देखते ही देखते तीन दुकानों के सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए ।
दुकान संचालक सत्येंद्र का कहना है की रात लगभग 10:00 बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट हुआ और धीरे-धीरे आग लपटे बेकाबू होने शुरू हुई समय रहते आग पर काबू पाया होता तो शायद कुछ बच गया होता सत्येंद्र ने बताया कि घर और दुकान एक ही जगह संचालित होने के कारण घर पर रखे धान चावल रुपए पैसे यहां तक कि घर के कागजात कपड़े लगते पूरी जल गए खाक हो गये ।
वही दमकल विभाग का कहना है कि हमारे पास भरपूर मात्रा में पानी थी मगर आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू नहीं पाया गया और हमें दूसरे जिलों से भी दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ी तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान घर पर रखे सभी सामान जल गए थे

