मोदी सरकार पर जमकर बरसे विधायक संतराम नेताम*


*————————–*

*हिमाचल प्रदेश के करसोग में मोदी सरकार पर जमकर बरसे विधायक संतराम नेताम*

*विधानसभा चुनाव प्रचार में पर्यवेक्षक बनाए गए हैं संतराम*

केशकाल:- केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम को कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में करसोग विधानसभा के पर्यवेक्षक के रूप के अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके तहत विधायक संतराम नेताम इन दिनों करसोग विधानसभा में गांव गांव जाकर कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी महेश राज के पक्ष में जोरों शोरों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

*जाति-धर्म के नाम पर जनता को गुमराह करती है केंद्र सरकार-*

इसी तारतम्य में गुरुवार को विधायक सन्तराम नेताम तातपानी मे आयोजित चुनावी जनसभा में शामिल हुए थे। इस दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए विधायक संतराम नेताम ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जनता को महंगाई और बेरोजगारी से निजात दिलाने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा ने सत्ता प्राप्ति के बाद उन सभी वादों को एकदम भुला दिया। यदि जनता अब भाजपा से महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में कुछ सवाल पूछती है, तो भाजपा की तरफ से मंदिर, मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम और पाकिस्तान के राग अलाप कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

*डबल इंजन की सरकार देश चलाने एम हुई फेल-*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का इंजन पूरी तरह से फेल हो चुका है। देश भर में कोई ऐसा वर्ग नहीं है, जो अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर न उतरा हो। कांग्रेस पार्टी ने करसोग विधानसभा क्षेत्र से दमदार प्रत्याशी के तौर पर महेश राज को मैदान में उतारा है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एकजुटता यह बताती है कि इस बार भाजपा सूपड़ा साफ कर कांग्रेस फतह करने वाली है।

Leave a Comment

और पढ़ें