सूदखोरों से परेशान होकर युवा व्यवसायी ने लगाई फांसी, पुलिस ने किया भोपाल से गिरफ्तार..

बिलासपुर

सूदखोरों से परेशान होकर युवा व्यवसायी ने लगाई फांसी, पुलिस ने किया भोपाल से गिरफ्तार..
इमरान पारेख कि खबर

एंकर: सूदखोरों से परेशान होकर युवा व्यवसायी के आत्महत्या करने के मामले में फरार आरोपी कांग्रेस पार्षद, सरपंच व एक अन्य साथी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार थे और लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। आरोपियों के खिलाफ़ धारा 384,306, 34 और कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल, बीते दिनों सकरी क्षेत्र निवासी युवा व्यवसायी ऋषभ निगम ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था। सुसाइट नोट में ऋषभ ने अपने मौत के लिए सूदखोरों को जिम्मेदार बताया था। आरोपी उधार का रकम अदा करने के बाद भी ऋषभ से साप्ताहिक ब्याज की वसूली कर रहे थे। इस दौरान करीब 15 लाख से ज्यादा की वसूली सूदखोरों ने ऋषभ से की थी। यही नहीं ऋषभ की कार और दुकान से सामान भी आरोपी डरा धमका कर ले गए थे। सुसाइट नोट में तीन सूदखोरों का नाम सामने आया था। जिसमें एक कांग्रेस का पार्षद और दूसरा सरपंच व तीसरा उसका साथी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तारी से पहले आरोपी फरार हो गए। इसके बाद से आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। हालांकि, साइबर लोकेशन के आधार पर अंततःपुलिस ने भोपाल से तीनों आरोपी पार्षद अमित भारते, सरपंच संदीप मिश्रा और साथी जितेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ़ धारा 384,306, 34 और कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें