
न्यायालय कोण्डागाँव में न्यायाधीश संग कर्मचारियों ने लिया एकता दिवस का सपथ
कोण्डागाँव–न्यायालय परिसर में माननीय जिला एवम् सत्र न्यायाधीश कोण्डागाँव व अन्य न्यायाधीशगण संग न्यायालय कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस का शपथ लिया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस का शपथ उत्तरा कुमार कश्यप जिला एवम सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव के द्वारा दिलाया गया। इस दौरान उत्तरा कुमार कश्यप जिला एवम सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव के साथ श्रीमती पी पाल होरो अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश कोंडागांव, कमलेश कुमार जुर्री अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश कोंडागांव, श्रीमती मोना चौहान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव, भूपेश कुमार बसंत द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 कोंडागांव, अम्बा शाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव, योगिता कुंवर व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 कोंडागांव के साथ साथ समस्त न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

