
*ग्राम पंचायत कोर गांव में 1 नवंबर से धान खरीदी हुई शुरू पूजा अर्चना कर की गई खरीदी की शुरुआत*
इमरान पारेख कि खबर
केशकाल – विधानसभा क्षेत्र केशकाल अंतर्गत बड़े राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरगांव में धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच व उपसरपंच द्वारा पूजा अर्चना कर धान खरीदी शुरू किया धान उपार्जन केंद्र कोरगांव में समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र शुरू किया उपसरपंच नरेंद्र जैन ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार किसानों की हित में काम कर रही है छत्तीसगढ पूरे देश में ₹2500 में धान खरीदी केंद्र करने वाला पहला राज्य है साथ ही सभी किसान भाइयों को बधाई देते हुए कहा कि साल भर मेहनत कर इस दिन का इंतजार रहता है कि कब धान मंडी खुले आज 1 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हुआ है साथ ही समस्त किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान उपार्जन केंद्र में अपना स्वच्छ एवं साफ करके लाए , साथी प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की इस सराहनीय पहल का हिस्सा बने इस अवसर पर मुख्य रूप से लेंपस के उपाध्यक्ष केशव प्रसाद जैन , सरपंच रामायण सिंह ध्रुव उप सरपंच नरेंद्र जैन नोडल अधिकारी देवेंद्र नेताम ऑपरेटर राजेश यादव एवं किसान भागवत नायक ,धनाजी कैमरो , गोपाल नाग आदि उपस्थित रहे

