
लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले के संबंध में प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन कोंडागांव के द्वारा कलेक्टर और एसपी को सौंपा गया ज्ञापन
इमरान पारेख कि खबर 

जिला मुख्यालय कोंडागांव के प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन के द्वारा लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले के संबंध में कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है।इस बारे में प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन कोंडागांव के अध्यक्ष इसरार अहमद ने 28 अक्टूबर को जानकारी देते हुए बताया लगातार पत्रकारों पर असामाजिक तत्वों के द्वारा हमले किए जा रहे हैं,जिससे पत्रकार जगत में शोक का माहौल है,हाल ही में जगदलपुर प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य रितेश पांडे पर हुए जान लेवे हमले का कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन घोर निंदा करता है। साथ ही राज्य में जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाय, इस संबंध में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया एवं आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन कोंडागांव के द्वारा एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है।

