मासूम की लाश मिली है। शव की शिनाख्त समीर पिता खिलेश्वर साहू के रूप में की गई है

Durg breaking
इमरान पारेख कि खबर

दुर्ग से लगे अंडा इलाके के ग्राम रूदा (खाड़ा) में एक मासूम की लाश मिली है। शव की शिनाख्त समीर पिता खिलेश्वर साहू के रूप में की गई है। 12 वर्षीय समीर का शव नदी किनारे एक बाड़ी में मिला है। शव बोरे में बंद था। शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान है। दुर्ग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एएसपी ग्रामीण अनंत साहू ने बताया कि, समीर साहू रात से गायब था। आज दिन में समीर की लाश मिली है। शिवनाथ नदी से लगे एक बाड़ी में शव मिला है। बंद बोरे में लाश मिलने से आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। हमारी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हत्या कैसे हुई है, क्यों हुई है…? ऐसे तमाम एंगल से जांच जारी है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। उससे बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा। ।”

Leave a Comment

और पढ़ें