
*भूपेश सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं व्यापारियों पर हो रहे लगातार हमले*
इमरान पारेख कि खबर
*लता उसेंडी* ने बताया आप सभी को ज्ञात होगा विगत दिनों दुर्ग जिले के अम्लेश्वर नगर जो की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का विधानसभा क्षेत्र है तथा राजधानी रायपुर से मात्र 4 km की दूरी पर है जहां 22/10/2022 को बीच बाजार में व्यस्ततम मार्ग पर दिनदहाड़े दोपहर 1 बजे अपराधिक तत्वों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठान समृद्धि ज्वेलर्स में घुसकर व्यवसायी सुरेंद्र सोनी की नृशंस हत्या कर लूट की घटना को अंजाम दिया है यह घटना दुर्ग जिले सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्नचिन्ह लगाती है
सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में निरंतर ऐसी घटनाएं बढ़ती चली जा रही है
इससे यह स्पष्ट है की भूपेश बघेल जी की सरकार कानून व्यवस्था बनाने में नाकाम है
उक्त घटना से सम्पूर्ण व्यापारी वर्ग अक्रोशित है छत्तीसगढ़ में भयमुक्त होकर व्यापार करना मुश्किल हो गया है
भूपेश सरकार की विफलता और पुलिस प्रशासन की सतर्कता में कमी के चलते लगातार आम जनता और व्यापारियों पर अपराधिक हमले हो रहे है
*लता उसेंडी* ने बताया छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए हम केंद्रीय मंत्री आदरणीय *अमित शाह जी* से निवेदन करते है की छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का संज्ञान लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस महानिदेशक एवम एव वरिष्ट पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देकर कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने संबंधित आदेश देने की कृपा करे ताकि छत्तीसगढ़ के व्यापारी बंधु एवं नागरिकगण भयमुक्त होकर कार्य कर सके। उक्त प्रेसवार्ता के दौरान सुश्री लता उसेंडी जी ने विगत 2 दिनों से केशकाल घाट में लगे जाम को लेकर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन दिनों जब त्यौहार की सीजन में आमजन को अपने घर लौटना और अन्य कार्यों से आना जाना है तब केशकाल घाट में मुसाफिर जाम के कारण लगातार परेशान हो रहे हैं।
इस प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, ओम प्रकाश टावरी,जितेंद्र सुराना,जसकेतु उसेंडी,कुलवंत चहल,बंटी नाग,विक्की रवानी,नागेश देवांगन,तिमिर प्रकाश, शनिल भंसाली एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

