रायपुर जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग N H 30 पर ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम*

*इमरान पारेख मोबाईल नम्बर 7389472222 जिला कोंडागांव*
*रायपुर जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग N H 30 पर ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम*
कोंडागांव जिला में के धनोरा क्षेत्र में धर्मातरण किए एक परिवार को मृतक का शव घर के बाड़ी में दफना दिया जिसको लेकर गांव के ग्रामीणों ने जबरदस्त बवाल खड़ा कर दिया है इधर शव को निकालने या फिर परिवार के मूल धर्म में लौटने का अल्टीमेटम का समय पूरा हो गया। जिसके बाद रविवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए ।नेशनल हाईवे 30 में बेड़मा चौक के पास बैठकर चक्का जाम कर दिया है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि ,प्रशासन धर्मांतरीत व्यक्ति की लाश वापस निकाले । ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के सदस्य अपने मूल धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म में शामिल हो गए हैं अब बिना किसी को बताए घर की बाड़ी में मृतक के शव को दफना दियाहै। ग्रामीणों से शव वापस निकालने कहा है।
अंतागढ़ के भूतपूर्व विधायक **भोजराज नाग बोले कड़ी कार्रवाई की कर रहे हैं मांग*
मौके पर मौजूद पूर्व विधायक भोजराज नाग ने कहा कि धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ भर में समय-समय पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ग्राम धनोरा में भी जिस तरह से धर्मांतरीत परिवार ने ग्राम वासियों को बगैर सूचना शव को बाड़ी में दफनाया है ।उससे गांव की देवी देवताओं को ठेस पहुंचता है जिसको लेकर प्रशासन को आगाह किया गया था लेकिन आदिवासी भाइयों की बातों को दरकिनार करते हुए किसी भी प्रकार की कोई करवाई ही प्रशासन ने नहीं की । जिसको लेकर आज सड़क की लड़ाई लड़ने ग्रामीण पहुंचे हैं ।धर्मांतरीत परिवार के इस कृत्य को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
अभी तक चक्का जाम लगा हुआ है 6 घंटे हो चुके 6 घंटे से नेशनल हाईवे जाम है यात्री बसों वह छोटे वाहनों को आवागमन के लिए रूट डायवर्ट किया गया है केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़मा चौक की घटना है

Leave a Comment

और पढ़ें