
इमरान पारेख कि खबर
*नारायणपुर थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी के चंद घंटों के अन्दर चोर को धर दबोचा, गिरफ्तार कर भेजा जेल।
*वीवो* नारायणपुर: घटना आज सुबह की है जब नारायणपुर के राम मंदिर के पुजारी जगन्नाथ पाठक फूल पत्र विषर्जन के लिए नदी के तरफ गए हुए थे तभी मंदिर में लोगो की अनुपस्तिथि पाकर एक चोर ने मूर्तियों के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए आभूषणों में राम एव सीता जी के मूर्तियों में लगे चांदी की बनी मुकुट रही है। चोरी की तत्काल सूचना पुजारी द्वारा नजदीकी नारायणपुर थाने में दी गई ओर रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर ततपरता से कार्य करते हुए SDOP लोकेश बंशल एवं थाना प्रभारी तोप सिंग नवरंग की देख रेख में टीम गठित कर छान बिन आरम्भ की गई। CCTV की फुटेज की सहायता से चंद घंटों के अंदर आरोपी चोर की पहचान कर आरोपी चोर को चोरी के समान व चोरी के 12000 रुपयों सहित निवास स्थान मूरियापारा से गिरफ्तार कर न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तोप सिंग नवरंग, sdop लोकेश बंशल, उपनिरीक्षक विकास देशमुख, सहायक उप निरीक्षक छबि राम नुरेटि, नारायण सिंह पोया, वंदना चंद्राकर,राजा राम नागवंशी, आरक्षक सुरेंद्र बघेल, शंकर गोटा, श्रवण शोरी, महिला आरक्षक भगत की टीम ने मिलकर प्रशंसा पात्र कार्य किया है।

