तमरावण्ड में नवीन उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित*

*जिला जनसम्पर्क कार्यालय कोण्डागांव*
*इमरान पारेख कि खबर*
*तमरावण्ड में नवीन उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित*

*कोण्डागांव, 29 सितम्बर 2022/* कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार ग्राम पंचायत तमरावण्ड में उचित मूल्य दुकान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अमरावती के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान तमरावण्ड का समर्पण किया गया है। शासकीय उचित मूल्य दुकान तमरावण्ड का संचालन हेतु पृथक से अन्य एजेंसी को आबंटित किया जाना है। इस हेतु ग्राम पांचयत क्षेत्र से संबंधित ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक सहकारी साख समितियों अथवा लैम्पस समितियों, वन सुरक्षा समितियों, भूतपूर्व सैनिकों द्वारा गठित सहकारी समितियों जो कि छत्तीसगढ़ सहकारिता अधिनियम 1960 अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत्त सहकारी अधिनियम 1999 के तहत् पंजीकृत हो ऐसी ऐजेन्सियों के माध्यम से उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन कर सकेंगें। इस हेतु ऐजेसीं का उक्त ग्राम पंचायत का होना अनिवार्य है। इसके लिए इच्छुक आवेदक अथवा समूह अपना आवेदन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) में 10 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत कर सकते है। 10 अक्टूबर के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन के साथ संस्था अथवा समिति के पंजीयन प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, संस्था अथवा समिति के पदाधिकारियों की सूची, खोले गये बैंक खाते के पासबुक की सत्यापित प्रति, बैंक में जमा धनराशि का विवरण के साथ जमा किया जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें