स्पेशल एजुकेटर की भर्ती हेतु पात्रता सूची जारी, दावा-आपत्ति 04 अक्टूबर तक*

*इमरान पारेख कि खबर*
*स्पेशल एजुकेटर की भर्ती हेतु पात्रता सूची जारी, दावा-आपत्ति 04 अक्टूबर तक*

*कोण्डागांव, 28 सितबंर 2022/* कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार समावेशी शिक्षा अंतर्गत स्पेशल एजुकेटर के 05 पदों पर अस्थायी भर्ती हेतु 23 अगस्त 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। निर्धारित अंतिम तिथि तक स्पेशल एजुकेटर 05 पद के विरूद्ध 87 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदन पत्र एवं उनके दस्तावेजों का प्रथम चरण में परीक्षण करने के पश्चात् पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों उक्त सूची कोण्डागांव जिले की वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर लॉगिन कर देखी जा सकती है। इसके साथ ही उक्त सूची अवलोकन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव एवं कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है। यदि किसी अभ्यर्थी को इस पात्रता सूची में दर्शित प्रविष्टियों के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे आगामी 04 अक्टूबर 2022 तक कार्यालयीन दिवस एवं अवधि में कार्यालय जिला समग्र शिक्षा जिला कोण्डागावं के नाम से आवेदन प्रस्तुत कर आपत्ति दर्ज करा सकतें हैं। नियत समयावधि के उपरांत प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें