शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया ।

इमरान पारेख कि खबर
शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सी.आर.पटेल एवं कार्यक्रम अधिकारी रासेयो सुश्री अनिक्षा अंचल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर राजकीय गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत के गायन के साथ किया गया। रासेयो स्थापना दिवस के अवसर पर वाद- विवाद,पोस्टर लेखन, भाषण, रंगोली एवं निबंध का आयोजन किया गया । इन प्रतियोगिताओं में प्रथम ,द्वितीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वाद -विवाद में प्रथम दिनेश्वरी नेताम बीए , मानवती नेताम द्वितीय रही। पोस्टर लेखन में डिम्पी बैध प्रथम एवं अमीषा भगत द्वितीय रही। भाषण में कुस्मिता साहू प्रथम एवं कुसुम देवांगन द्वितीय रही। रंगोली में पूनम जायसवाल प्रथम एवं रमशीला नेताम द्वितीय रही।निबंध में जागेश्वरी नेताम प्रथम एवं कुस्मिता साहू द्वितीय रही । विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण , साफ – सफाई, नृत्य , एवं गीत संगीत कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी एवं सहा. प्राध्यापकों द्वारा उद्बोधन स्वरुप राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला जिसमे बताया गया कि रासेयो समाज सेवा द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करता है। शिक्षा द्वारा समाज सेवा एवं समाज सेवा के द्वारा शिक्षा ही NSS का लक्ष्य है। NSS के सिद्धांत वाक्य NOT ME BUT YOU के आधार पर निःस्वार्थ सेवा की आवश्यकता का समर्थन करता है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ श्री देव नारायण सिंह नेताम, सुश्री सरिता तारम, श्री उमेश नेताम ,श्री महेन्दर सिंह, सुश्री शारदा मरकाम, सुश्री गायत्री पोर्ते, श्री रमन देव मेश्राम, श्रीमती लता पटेल , सुश्री गायत्री वर्मा उपस्थित रहे। डॉ अरुण दिवाकर का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ एवं महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

और पढ़ें