केशकाल मध्यान भोजन रसोईया संघ केशकाल ने विधायक बंगले का किया घेराव

इमरान पारेख जिला कोंडागांव मोबाइल 7389472222 *केशकाल मध्यान भोजन रसोईया संघ केशकाल ने विधायक बंगले का किया घेराव* छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोईया संघ अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं आज केशकाल के रावण भाटा मैदान से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए संघ के पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता विधायक निवास पहुंचकर सामने बैठ गए पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद भी संघ के कर्मचारी हटने को तैयार नहीं है विधायक निवास के सामने संघ के प्रांत अध्यक्ष राम राज कश्यप प्रदेश सचिव मेघराज बघेल जिला अध्यक्ष धन सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष जयराम शोरी एवं हजारों की संख्या में रसोईया कर्मचारी मौजूद हैं फिलहाल विधायक केशकाल श्री संतराम नेताम अपने निवास पर मौजूद नहीं है रसोईया संघ की एक सूत्रीय मांग उनका मानदेय कलेक्टर दर पर किया जाए केशकाल पुलिस एवं उच्च अधिकारी हड़ताली कर्मचारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं

Leave a Comment

और पढ़ें