
*इमरान पारेख कि खबर*
*समाचार*
*कोण्डागांव के 150 कृषकों को कृषक प्रशिक्षण हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरि झण्डी दिखाकर किया रवाना*
*कोण्डागांव, 19 सितम्बर 2022/*सोमवार को कोण्डागांव के 150 कृषकों को जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम द्वारा राष्ट्रीय जल ग्रहण मिशन अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण हेतु हरि झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। ज्ञात हो कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक कृषि डी रामटेके के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय जल ग्रहण मिशन अंतर्गत कोण्डागांव एवं बडेराजपुर मिली वाटर सेड से संबंधित ग्राम पंचायत मुलमुला, नेवता, फरसगांव बेड़मा, कोकोड़ी, कोरगांव, सोनपुर, बालेंगा, बड़ेराजपुर, धमनपुरी, बडेराजपुर एवं खजरावंड के 150 किसानों को कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण हेतु जगदलपुर के दरभा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के लिए भेजा गया। इस कार्यक्रम में जिले के संयुक्त कलेक्टर मनोज केसरिया, उपसंचालक देवेंद्र रामटेके, अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित रहे।

