
इमरान पारेख कि खबर….
18 सितम्बर 2022 के एस. टी. एस.सी. ओ.बी.सी. मूल निवासी फरसगांव मे जूटेंगें ठाकुर जोहारनी पर्व पर-
मुख्य अतिथि संतराम नेताम विधायक केशकाल होगंे-

केशकाल:- शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक वर्ष 2022 की हरियाली त्यौहार के बाद नवाखानी त्यौहार का अभी भी ठाकुर जोहारनी पर्व की धुम क्षेत्र मे जारी है। इसी कड़ी मे 18 सितम्बर 2022 को जिला के फरसगंाव अस्पताल मैदान मे एस.टी. एस.सी. ओ.बी.सी. मूल निवासी समाज समन्वय समिति द्वारा पहली बार नवाखाई (पुना तिन्दाना पण्डुम) त्यौहार के पश्चात गांयता ठाकुर जोहारनी मनाने का फैसला के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का पुरा कोशिश जारी है। 18 सितम्बर 2022 को दिन रविवार को फरसगांव मे आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि-संतराम नेताम विधायक केशकाल एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण एवं अध्यक्षता फरसुराम सलाम के साथ विशिष्ट अतिथिगण में फुलोेदेवी नेताम सदस्य राज्यसभा चन्दन कश्यप् हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं विधायक नारायणपुर ,सुश्री लता उसेण्डी पुर्व मंत्री, देवचंद मातलाम अध्यक्ष जिला-पंचायत कोण्डागांव ,श्रीमति भगवति पटेल उपाध्यक्ष जिला-पंचायत कोण्डागांव , गणेश दुग्गा अध्यक्ष नगर पंचायत फरसगांव, श्रीमति शिवकुमारी चनाप अध्यक्ष ,जनपद पंचायत फरसगांव सुखलाल मरकाम उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फरसगांव , दीपक सोनी कलेक्टर कोण्डागांव , नीलकंठ टेकाम पूर्व कलेक्टर कोण्डागंाव ,दिव्यांग पटेल पुलिस अधिक्षक कोण्डागांव , व मन्हेर सिंह कोर्राम प्रमुख संरक्षक व रामलाल कोर्राम संरक्षक , नीलकंट शार्दुल वरिष्ट उपाध्यक्ष ,तेजूराम नेताम माटी गायंता, तथा पनकुराम नेताम ग्राम पटेल के गरिमामय उपस्थिति मे सभी समाज प्रमुखों का जमावडा़ फरसगांव मे होगा ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी एस.टी. एस.सी. ओबी.सी. मूल निवासी समाज समन्वय समिति जिला-कोण्डागांव (छ.ग.) द्वारा क्षेत्र के समाज से जूडे सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर व कार्यक्रम को सफल बनाने का अपील किया

