
इमरान पारेख कि खबर…..

*05 अस्वस्थ पायी गई बकरियों का पशु चिकित्सालय भेज किया गया ईलाज*
*कोण्डागांव, 13 सितम्बर 2022/* विगत दिनों विभिन्न समाचार पत्रिकाओं के माध्यम से जिला मुख्यालय के मटन मार्केट में पशुओं के अस्वस्थ होने की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर दीपक सोनी ने इसे लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को तुरंत मटन मार्केट के पशुओं की जांच हेतु निर्देशित किया गया था। जहां उपसंचालक पशुधन विकास विभाग डॉ0 शिशिरकान्त पांडेय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगरपालिका दिनेश डे के मार्गदर्शन में नगरपालिका एवं पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सुबह 7.00 बजे प्रभारी पशुचिकित्सालय डॉ0 नीता मिश्रा के नेतृत्व में सयुंक्त टीम द्वारा कोण्डागांव मटन मार्केट का आकस्मिक निरिक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कटने के लिए लाये गए 52 बकरी-बकरों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जिसमें अस्वस्थ पाए गए 05 बकरियों को तत्काल पशुचिकित्सालय भेजकर उपचार करवाया गया। सयुंक्त टीम के द्वारा पशुवध गृह के समस्त मालिकांे का पंजीयन करवाने का निर्णय लेते हुए नगरपालिका में पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने निर्देश दिये। जिसके उपरांत अपंजीकृत दुकानदारों पर कार्यवाही की जावेगी। भारत सरकार के निर्देशानुसार समस्त पशुवध गृह का पंजीयन किया जाना प्रस्तावित है। जिससे उचित रूप से सभी पशुओं का एंटिमोर्टेम परीक्षण में पास होने पर ही मटन विक्रय हेतु काटा जाएगा।
डॉ0 नीता मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में मनुष्यों में होने वाले 60 प्रतिशत बीमारी पशुओं से आते हैं इसलिए समस्त पशुआंे का स्वस्थ परीक्षण करना अनिवार्य है। अव्यवस्थित परिसर में फैली गंदगी पर सीएमओ श्री डे ने बताया कि सभी पशुवध गृहांे के मालिकों को पंजीयन उपरांत व्यवस्थित तरीके से काउंटर आबंटित किये जाएंगे एवं परिसर की सफाई हेतु विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यवाही के दौरान सपक्षेअ प्रदीप श्रीवास्तव, बुधराम, कृष्णा देवांगन, इमदाद हुसैन, राजू तोमर, इमरान एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

