केशकाल विधानसभा में नीलकंठ के नेतृत्व को स्वीकारते हुए इरागांव के 32युवाओं ने किया बीजेपी प्रवेश।

केशकाल/महफूज़ अली/5नवंबर2026–केशकाल विधानसभा में विधायक नीलकंठ टेकाम के द्वारा किए जा रहे लगातार विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वालों की होड़ लग गई है। हाल ही में तीन अलग-अलग ग्राम पंचायत के 70 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी अब आज विधायक निवास कार्यालय में विधानसभा केशकाल के ईरागांव ग्राम के 32 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है ।

विधायक नीलकंठ टेकाम ने इरागांव के 32 युवाओं को गमछा पहनकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई विधानसभा केशकाल में हो रहे लगातार विकास कार्यों को देखकर खासकर युवा वर्ग विधायक नीलकंठ के काम से प्रभावित नजर आ रहा है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आकाश मेहता मंडल अध्यक्ष धनौरा संतोष सिन्हा,धनौरा मंडल युवा मोर्चा महामंत्री सितेश,केशकाल मंडल अध्यक्ष लम्बोदर सलाम,वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण दत्त उपाध्याय,केशकाल मंडल महामंत्र रोशन सिन्हा एवं क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आने वाले दिनों में केशकाल विधानसभा में किस पार्टी की वर्तमान में क्या स्थिति है इस पर एक व्यापक सर्वे रिपोर्ट आपके सामने हमारे चैनल के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी अगर आप विधानसभा केशकाल में जनता का मूड जानने को इच्छुक हैं तो हमारे चैनल के साथ बने रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें