
लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट।जिले की अधिकतर नदियां नाले उफान पर।
आपदा की सूचना के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी।
महफूज़ अली/कोण्डागांव/25 सितंबर 2026–कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिले में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन, बचाव एवं सहायता के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। जिले में लगातार वर्षा के साथ बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में त्वरित सूचना एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।
प्राकृतिक आपदा की सूचना एवं सहायता के लिए संपर्क नंबर टेलीफोन नंबर 7786242768 और मोबाइल नंबर 9343666514 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा, जलभराव, बाढ़ अथवा अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें, ताकि समय पर आवश्यक बचाव एवं राहत कार्य किए जा सकें। साथ ही नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि लगातार बारिश के दौरान नदी-नालों, पुल-पुलियों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें।

