सुरडोंगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस।

सुरडोंगार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य भूपेश कुमार नाविक ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला।

प्राचार्य भूपेश कुमार नाविक के सुरडोगर स्कूल के प्राचार्य बनने के बाद शिक्षा की गुणवत्ता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की रुचि बढ़ी है।

केशकाल/महफूज़ अली/6सितंबर2026–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर केशकाल मे 5 सितम्बर 2026 को बड़ी घूमधाम से शिक्षक दिवस समस्त छात्र छात्राओ और शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति मे व कार्यालयीन स्टाफ की मौजूदगी मे मनाया गया कार्यक्रम का सफल नेतृत्व संस्था के प्राचार्य श्री भूपेश कुमार नाविक द्वारा किया गया शिक्षक दिवस के अवसर अपने सम्बोधन में प्राचार्य ने डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ उनके बताये हुये आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किये ताकि आज का भविष्य हमारे देश के लिए समर्पित होकर अपने भविष्य का निर्माण कर अपने देश का सच्चा सेवक बन सके इसी मे अपने राष्ट्र का भलाई है।छात्र छात्राओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।जब से  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोगर के प्राचार्य के रूप में भूपेश कुमार नाविक ने चार्ज लिया है उसके बाद से शिक्षा की गुणवत्ता एवं समय-समय पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संख्या एवं गुणवत्ता में काफी सुधार देखने को मिला है।

Leave a Comment

और पढ़ें