सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत बालिकाओं को विधायक ने बाटी सायकल।

कार्यक्रम में ब्लॉक के उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को मेडल देकर विधायक ने किया सम्मानित
केशकाल/महफूज़ अली/25जून 2026–केशकाल अंतर्गत ग्राम सालेभांट हाई स्कूल मैदान में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन शिक्षा विभाग के द्वारा किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक नीलकंठ टेकाम ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तके एवं ड्रेस का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल ब्लॉक के उत्कृष्ट बच्चों को फूलमाला पहनाकर एवं मैडल देकर सम्मानित किया साथ ही सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत बालिकाओं को साइकिल का वितरण भी किया कार्यक्रम में केशकाल ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी पोया केशकाल बीआरसी बलराम नाग समेत समस्त संकुल समन्वयक ब्लॉक के समस्त प्राचार्य ब्लॉक स्तर पर सभी स्कूलों के बच्चे टीचर एवं पलक गण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में केशकाल नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी भाजपा मंडल महामंत्री नवदीप सोनी सरपंच ग्राम पंचायत सालेभाट सरपंच ग्राम पंचायत चिपरेल जनपद सदस्य सालेभाट,ग्राम के गा गायंता पुजारी ग्राम पटेल एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



