
केशकाल/महफूज अली/22जून2026–केशकाल में ट्रकों की रफ्तार ने एक और दुर्घटना को अंजाम दिया है।केशकाल बोरगांव में जिला सहकारी बैंक के बाजू टीवीएस शो रूम के बाजू ट्रक ट्रैक्टर को टक्कर मारकर घुस गई जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे सामुदायिक स्वस्थ केंद्र केशकाल भेजा गया है।एवं अन्य दो लोगों को भी छोटे आई है।केशकाल पुलिस निरीक्षक विकाश बघेल घटना स्थल पर पहुंच विवेचना कर रहे है।
केशकाल शहर से गुजरने वाली नेशनल हाईवे का जब से नवीनीकरण हुआ है तब से ट्रकों की स्पीड लगातार बढ़ गई है। और आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं जिसे देखते हुए नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी रफीक भाई ने शहर के मुख्य चौक चौराहों पर स्थाई बैरिकेट्स लगाने की पहल की थी। ओवर स्पीडिंग को लेकर प्रशासन कब जागेगा किया हो रहा है स्पीडिंग को लेकर प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही की जाएगी या इसी तरह हादसे का लोग शिकार होते रहेंगे प्रशासन को ईश्वर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।




