
ग्राम छिंदली गैस सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है बीसोंन बाई 60 वर्ष एवं आकाश मरकाम 22 वर्ष की आज रायपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
केशकाल कोंडागांव/महफूज़ अली/20जून2026–कोंडागांव जिले के विकासखंड बडेराजपुर के ग्राम छिंदली में कुछ दिन पूर्व हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट में घायल चार लोगों में से दो लोगों की रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। जिंदगी ग्राम के 22वर्षीय युवक आकाश मरकाम जो की गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 40% झुलस गया था रायपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई है। इससे पूर्व एक महिला बिसोन बाई की दो दिन पूर्व रायपुर के डी के एस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी वहीं आज रायपुर के कालड़ा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आकाश मरकाम उम्र 22 वर्ष की मृत्यु हो गई है ।कुल मिलाकर छिंदली गैस ब्लास्ट कांड में दो लोगों की मौत हो गई है। कुछ दिन पूर्व ही केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम घायल परिवारों से मिलकर हाल-चाल जाना था एवं रायपुर हॉस्पिटल के अधीक्षक से फोन पर बात करके आवश्यक उपचार के लिए निर्देश दिया था। लेकिन छिंदली ग्राम पंचायत में अब इस गैस कांड ब्लास्ट में चार गंभीर घायलों में से दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है । आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है 22 वर्षीय आकाश मरकाम सामान लेने छिंदली ग्राम पंचायत गैस सिलेंडर ब्लास्ट की जगह पहुंचा था ब्लास्ट के दौरान लोगों की मदद करते हुए वह 40% आग में झुलस गया था आज उसकी मृत्यु रायपुर में उपचार के दौरान हो गई है।




