केशकाल के बड़ेराजपुर क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी से हुए नुकसान के लिए, विधायक नीलकंठ टेकाम ने एसडीएम केशकाल को मुआवजा के लिए तत्काल कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

केशकाल/महफूज़ अली/22मार्च2026–केशकाल क्षेत्र में शुक्रवार की शाम भारी बर्फबारी हुई। बड़ेराजपुर ब्लाक के टेवंसा, छोटे राजपुर, पाडोकी और बड़ेराजपुर गांव अत्यधिक ओलावृष्टि देखने को मिली। तेज बारिश के साथ हुई बर्फबारी से चारो ओर बर्फ की चादर दिखाई देने लगी।


ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने ऐसी बर्फबारी अपने जीवन में पहली बार देखी। बर्फ के बड़े-बड़े गोलों के गिरने से किसानों की मक्का, धान और चने की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इलाके के कई गांवों के किसान फसल चौपट होने से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि, इतनी अधिक ओला वृष्टि इससे पहले कभी देखने को नहीं मिली थी।



किसानों ने की मुआवजे की मांग
किसान शासन और प्रशासन से सर्वें और मुआवजे की मांग करते नजर आ रहे हैं।  शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी इलाकों में जैसी बर्फबारी होती है बिलकुल वैसी ही बर्फबारी इस क्षत्र में हुई है। 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पैरावट और जमीन पर बर्फ की चादर दिखाई दे रही थी।

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने बर्फबारी के तुरंत बाद अधिकारियों को फोन के माध्यम से तत्काल नुकसान का जायजा लेने एवं मुआवजा प्रकरण बनाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक ने आरआई, एवं पटवारियों की टीम बनाकर मौके स्थल पर भेजकर नुकसान का जायजा एवं मुआवजा प्रकरण बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Comment