
केशकाल/महफूज़ अली/19मार्च2026–केशकाल में आयोजित होने वाले देव मेला में लगे मीना बाजार के झूले का फ्री पास का मुद्दा नगर क्षेत्र में अब गरमाता जा रहा है कई वीआईपी लोगों को फ्री पास दिया गया तो वहीं नगर पंचायत के पार्षदों में किसी को कम तो किसी को ज्यादा पास मिलने से मुद्दा गरमाता जा रहा है।
लोगों का कहना है कि केशकाल मेला में किसी को भी पास नहीं देना चाहिए ।बल्कि झूले का रेट 60-80-100की जगह 40-50रुपए होना चाहिए ताकि गरीब परिवार के लोग भी झूला झूलने का शौक पूरा कर सकें। मेले में अलग-अलग झूलों की कीमत ज्यादा होने से कई ग्रामीण इलाकों से आए गरीब परिवार के बच्चे बिना झूला झूले ही अपने गांव वापस लौट गए। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग एवं गरीब परिवार के लोग पूरे साल मेले का इंतजार करते हैं और अपने बच्चों को झूला झुलाना चाहते हैं लेकिन इस वर्ष मेले पर झूला झूलने की कीमत ज्यादा होने से कई लोग बिना झूले ही वापस अपने घर को लौट गए।केशकाल के नगर प्रशासन को इस और विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
फिलहाल केशकाल मेले का आज तीसरा दिन है ।और मेले में भीड़ देखने को मिल रही है।

