केशकाल मेला में छोटे दुकानदारों से अवैध वसूली।मीना बाजार के नाम पर झूले वाले ने प्रत्येक दुकान से 10000से 20000रुपए तक वसूले।

केशकाल/महफूज़ अली/19मार्च 2026–केशकाल में लगने वाले वार्षिक मेले में इस बार मीना बाजार के नाम पर झूले वाले ने अवैध मोटी वसूली की है। मीना बाजार के नाम पर झूले के सामने एवं उसके पीछे वाली लाइन पर लगे प्रत्येक दुकानदार से 10000 से ₹20000 तक की वसूली की जा रही है। नगर पंचायत केशकाल इस अवैध वसूली से पूरी तरह अनजान है नगर पंचायत में लगने वाले मेला पर लगी दुकानों के नाप के हिसाब से पैसा वसूली कर रही है। लेकिन मीना बाजार के नाम पर झूले वाले ने पहले ही दुकानदारों से 10 से ₹20000रुपए वसूल लिए एवं नगर पंचायत की रेट लिस्ट के आधार पर उन दुकानदारों के नाम पर छोटी-मोटी रसीद कटवा ली, इस प्रकार नगर पंचायत के वार्षिक मेले में लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है ।इस अवैध वसूली के बारे में जब नगर पंचायत के सीएमओ नामेश कावड़े से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि कितना-कितना पैसा दुकानदारों ने जमा किया है यह देखकर बता पाऊंगा अभी मेरे पास जानकारी नहीं है। लेकिन पर्दे के पीछे नाम ना बताने की शर्त पर दुकानदारों ने कहा कि मीना बाजार में दुकान लगाने पर मीना बाजार के ओनर को हमने 10000 किसी ने ₹20000 दिए हैं इस प्रकार अगर कुल रकम देखें तो मीना बाजार में 100 से 150 दुकानें लगी है उस हिसाब से 10 से 20 लाख रुपए तक की अवैध वसूली मीना बाजार के नाम पर झूले वाले ने कर ली है ।अब आगे नगर पंचायत में मीना बाजार के नाम पर या झूले की लाइन या उसके पीछे की लाइन की दुकानदारों की कुल कितनी राशि नगर पंचायत में जमा हुई है नगर पंचायत सीएमओ के द्वारा जानकारी देने के बाद यह बात पता चल पाएगी।इस अवैध वसूली का जिम्मेदार कौन है क्या इसकी जानकारी नगर पंचायत के अधिकारी या कर्मचारी को हैं नहीं ।इतनी बड़ी रकम की वसूली सरकार की जानकारी में है या नहीं।यही मीना बाजार अब विश्रामपुरी में जाने की तैयारी कर रहा है क्या विश्रामपुरी में भी इतनी बड़ी रकम की वसूली होगी जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान आकर्षित करने की जरूरत है।

Leave a Comment