
केशकाल/महफूज़ अली/8मार्च 2026–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने परिवार के साथ विधानसभा से आए हुए सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जमकर रंगपंचमी पर जमकर होली खेली विधायक कार्यालय निवास में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का आना लगा रहा, विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ रंगपंचमी पर जमकर होली के रंग में रंगे नज़र आए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली महिला कार्यकर्ताओं ने भी विधायक जी की पत्नी के साथ जमकर होली खेली विधायक जी की माताजी भी होलिंके रंग में रंगी नजर आई। भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष पीला बाई जैन युवा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीषा सलाम एवं सैकड़ो महिला कार्यकर्ता कर्ताओं के साथ विधायक नीलकंठ टेकाम जी की धर्मपत्नी भी होली के रंग में फागुन गीतों पर थिरकते नजर आई। विधायक नीलकंठ टेकाम एवं उनकी धर्मपत्नी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा से आए हुए लोगों के साथ फागुन गीत पर थिरकते दिखे। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सेवक राम नेताम पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह बदेशा भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश मेहता एवं भाजपा जिला महामंत्री विजय पोया विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष होली मिलन समारोह में विधायक कार्यालय में पहुंचे बीजेपी केशकाल मंडल महामंत्री नवदीप सोनी ,व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग संयोजक राजू राठी केशकाल के पार्षद कुंजाम,भूपेश चंद्राकर एवं नगर पंचायत केशकाल के अध्यक्ष बिहारी लाल सोरी उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा भी विधायक निवास कार्यालय में होली मिलन समारोह में पहुंच विधायक साथ जमकर होली खेली विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली के गीत पर खूब थिरकते नजर आए विधायक कार्यालय में लगातार विधानसभा से सैकड़ो कार्यकर्ताओं का आना लगा हुआ है।



