
केशकाल/सुमन गावड़े/19फरवरी2026–
केशकाल विधानसभा के संवेदनशील विधायक नीलकंठ टेकाम अपने निवास कार्यालय में लोगों की प्रतिदिन समस्या सुनकर त्वरित समस्या का निराकरण करने हेतु प्रतिबद्ध नजर आते हैं। ऐसा ही बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम छिंदली कोपरा के विकलांग जो की एक हाथ और एक पैर से विकलांग है दशरथ राम मरकाम पिता ढोल राम मरकाम ने विधायक केशकाल से ट्राई साइकिल की मांग की थी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विधायक ने उपसंचालक समाज कल्याण विभाग कोंडागांव को पत्र लिखकर बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदाय करने हेतु पत्र लिखा था अब दशरथ मरकाम को नई ट्राय साइकिल मिल चुकी है और विकलांग दशरथ मरकाम के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है, दशरथ मरकाम विधायक नीलकंठ टेकाम को नई ट्राय साइकिल मिलने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।


