केशकाल शिक्षक मिलन समारोह में  शामिल हुए विधायक नीलकंठ टेकाम और कलेक्टर कोंडागांव|विधायक ने शिक्षक सदन बनाने की घोषणा की|

केशकाल/महफूज़ अली/13फरवरी–
*सम्मेलन में 1000 शिक्षक हुए शामिल*
केशकाल।  विकास खंड स्तरीय शिक्षक मिलन समारोह-2026 व  समस्त शिक्षको का परिचय, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम व नवपदोन्नत प्राचार्यो का संम्मान  समारोह दुर्गा मंच बहिगाँव में  धूमधाम सम्पन्न हुआ। इस आयोजन के प्रमुख केदार जैन ने कहा कि तनाव से मुक्त होने और  अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने यह आयोजन किया  गया है। मै सभी अतिथियों व आयोजक साथियों का धन्यवाद करता हूँ।
मुख्य अतिथि की आसंदी से
नीलकठ टेकाम विधायक  विधानसभा क्षेत्र केशकाल ने अपनी ओर से सभी आयोजको को धन्यवाद देकर कहा कि मेरे  कलेक्टर कार्यकाल में किसी भी शिक्षक के लिए निलंबन तो बहुत दूर की बात मैंने नोटिस भी नहीं दिया।शिक्षक राष्ट्र  का निर्माता है, यह शाश्वत सत्य है।
प्रांतीय अध्यक्ष  केदार जैन  के शिक्षक सदन की मांग पर विधायक ने  एक वर्ष में शिक्षक सदन के निर्माण की घोषणा की।
उन्होंने  अपने  विधानसभा के तीनो विकास खंड में प्रति वर्ष इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया तथा सभी शिक्षको को पुनः बधाई देते हुए आयोजन के सह प्रमुख मंच संचालक लोकेश गायकवाड़ को बहुमुखी प्रतिभा के धनी  और कभी हार नहीं मानने वाला इंसान कह कर शिक्षको का उत्साहवर्धन किया।
अध्यक्षता कर रही श्रीमती नुपुर राशि पन्ना, कलेक्टर कोण्डागांव ने  समाज की उन्नति व विकास में शिक्षको की अहंम भूमिका बतायी। उन्होंने कहा की आज 12 फरवरी 26 के बाद आप अपने विद्यालय मे मुझे बुलाये और बताये कि मैंने एक वर्ष मे क्या क्या उपलब्धि  की है। उन्होंने भी इस शानदार आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा कर आयोजको को बधाई दी।
  विशिष्ट अतिथि– ओमप्रकाश मरकाम, उपाध्यक्ष ज.पं. केशकाल,  कपिलकांत नाम, सदस्य जिला पंचायत कोण्डागाव,  सरपंच बहीगांव श्रीमती डामेश्वरी रावटे ,  राजेश नेताम विकास खंड अध्यक्ष कांग्रेस ने भी सभा को सम्बोधित किया।
इस कार्यक्रम मे   विजय पोया जिला महामंत्री भाजपा कोण्डागाव, हितेश नेताम  सदस्य, जनपद पंचायत केशकाल, कोंडागांव से जिला संयोजक–शिव राज ठाकुर. यशवंत, सुकमन नेताम, जिला अध्यक्ष सर्व शिक्षक संगठन कोण्डागाँव,जिला उपाध्यक्ष  सीएसी संघ शोएब अली,केशकाल से नव पदस्थ प्राचार्य–राकेश विश्वकर्मा  अजय शर्मा, सुंदर लाल जैन, राज बहादुर नेताम, धनी राम नेताम, कांशी राम प्रधान, भूपेश कुमार नाविक, तेज सिंह ठाकुर आदि  उपस्थित रहे।
नव पदोन्नत प्राचार्यों का  शाल व श्रीफल से संम्मान कलेक्टर ने किया।
आयोजन को सफल बनाने मे प्रमुख रूप से लोकेश गायकवाड,  राधेश्याम मण्डावी,  माखन कोमरा, नीलम मेश्राम,  श्याम लाल कोर्राम,अमित मण्डावी,  रामसिंह मरापी, रोशन हिरवानी, राजेश शोरी, विवेक श्रीवास्तव,भरत नागवंशी एवं  शिक्षा विभाग केशकाल  के  दीपेश सेठिया,  बलराम नाग, जी. साहू, निर्मल ठाकुर संग सभी खेलो के संयोजक सदस्यों के साथ –दीनदयाल समरथ, रूपधर तामो, ईंश्वर साहू,    पुखराज पाठक , 
सरिता नेताम, सुप्रिया अवधिया ,पुष्पलता राठौर, दीपिका उसारे, रेशमा पाण्डे
अनुराधा ठाकुर   ,अंजोर्तिन बघेल, सनवारू गावड़े  ,संतोष वर्मा आदि संग सभी सी ए सी गणों का सहयोग सराहनीय रहा।
.कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक लोकेश गायकवाड़, संग राजेश शोरी, रोशन हिरवानी, विवेक श्रीवास्तव, भरत नागवंशी ने किया.. आयोजन को सफल बनाने मे सभी शिक्षक संगठन व शिक्षा विभाग का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Comment