केशकाल अंबेडकर चौक में फहराया गया तिरंगा ।बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तिरंगे को दी गई सलामी ।स्कूल के बच्चे एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित।

Keshkal/mahfuz ali/27january2026,–

केशकाल के आंबेडकर चौक में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पास 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।केशकाल के वरिष्ठ नागरिक चैतराम यादव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने भी बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह से ही पत्रकार एवं समाजसेवी रूपेंद्र कोर्राम ने तैयारियां शुरू कर दी थी ।ध्वजारोहण में आल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष विष्णु कोसरिया ने भी बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान,डमरू राव शिंदे,राजू नेताम ,नवप्रदेश अखबार के जिला ब्यूरो महफूज अली,लव कुमार सिन्हा,नवल मरकाम,एवं चौक के समस्त दुकानदार एवं केशकाल के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें