केशकाल बायपास सड़क का टेंडर मिला दुर्ग की अमर कंस्ट्रक्शन कंपनी को।जल्द शुरू होगा बायपास का काम।

केशकाल/7जनवरी/2026/महफूज़ अली–केशकाल बाईपास का निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू होगा दुर्ग की अमर कंस्ट्रक्शन कंपनी को केशकाल बाईपास का ठेका प्राप्त हुआ है। लगभग 280 करोड़ की लागत से बनने वाली फोरलेन बाईपास के लिए लगभग 25 बड़े ठेकेदारों ने आवेदन प्रस्तुत किया था लेकिन 38% बिलों रेट पर यह ठेका दुर्ग की अमर कंस्ट्रक्शन कंपनी को प्राप्त हुआ है प्राप्त सूत्रों के अनुसार जल्द अमर कंस्ट्रक्शन अब केशकाल बाईपास का काम शुरू करने जा रही है और आने वाले कुछ सालों के अंदर केशकाल का फोरलेन बाईपास बनकर लोगों को तैयार मिलेगा ।केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम बाईपास की नवीन स्वीकृति के लिए दिल्ली तक पहुंच लगाई थी जिसके बाद केंद्र में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक की बात पर मोहर लगाते लगाते हुए टू लेन की जगह फोरलेन बाईपास का बायपास स्वीकृत करते हुए लगभग280 करोड़ की स्वीकृति दी थी जिसका अब टेंडर अमर कंस्ट्रक्शन कंपनी को प्राप्त हो चुका है केशकाल के निवासियों एवं बस्तर से गुजरने वाले राहगीरों को भी केशकाल बायपास सड़क जल्द बनाने की मांग थी जो अब जल्द बनाकर पूरी होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें