केशकाल में आए दिन लगने वाले जाम के कारण सड़क नवीनीकरण का कार्य हो रहा प्रभावित।

केशकाल/27दिसंबर/2025/महफूज़तली–केशकाल की खस्ताहाल सड़क के नवीनीकरण का कार्य केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयास से युद्ध स्तर पर ठेकेदार ने चालू किया लेकिन केशकाल घाट एवं शहर में लगने वाले जाम के कारण सड़क नवीनीकरण का कार्य प्रभावित होता हुआ नजर आ रहा है। आज 27 दिसंबर को भी केशकाल घाट में जाम लगने के कारण गाड़ियों की लाइन शहर तक पहुंच चुकी हैं ।जिससे होने वाले डामरीकरण कार्य को लेकर ठेकेदार चिंतित नजर आ रहा है एवं कार्य प्रभावित लगातार हो रहा है। प्रशासन को सड़क नवीनीकरण कार्य तेजी से करवाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जरूरत है, केशकाल घाट एवं केशकाल शहर में लगने वाले जाम की स्थिति से बचने के लिए केशकाल थाना में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती किए जाने की भी आवश्यकता है। फिलहाल आज 27 दिसंबर को लगने वाले जाम में कई यात्री बसें एवं एंबुलेंस भी फंसी नजर आ रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें