
केशकाल/महफूज़ अली/27दिसंबर–केशकाल घाट में शहर से लगे पहले मोड पर हाइवा ट्रक के खराब हो जाने से मेगा जाम की स्थिति बन गई है पिछले कुछ घंटे से लगातार दोनों और गाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है ट्रक बनने के बाद भी जाम क्लियर होने में काफी समय लगने की संभावना है पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है एवं खराब ट्रक को बनाने की कवायत जारी है। अगर आप केशकाल घाट होते हुए सफर कर रहे हैं या जाना चाहते हैं तो हो जाएं सावधान? अपने करीबी रिश्तेदार या दोस्तों से पहले ट्रैफिक की वर्तमान स्थिति जान लें उसके बाद ही केशकाल घाट से सफर करें।


