केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयास से विश्रामपुरी विद्युत विभाग को उपसंभाग का दर्जा प्राप्त हुआ।किसानों को मिलेगा फायदा।

केशकाल/17दिसंबर/महफूज़ अली–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने किसानों की एवं लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए जुलाई के महीने में छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर विश्रामपुरी विद्युत विभाग को सृजन कर उप संभाग बनाने की मांग की थी । जिस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने संज्ञान लेते हुए विश्रामपुरी को उप संभाग विद्युत विभाग का दर्जा दे दिया है नीलकंठ टेकाम के इस प्रयास से मिले विश्रामपुरी को उप संभाग के दर्ज से किसानों एवं लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को मुक्ति मिलेगी।विश्रामपुरी में विद्युत “उपसंभाग (Sub-Division)” बनने से होने वाले मुख्य फायदे
1. लो-वोल्टेज की समस्या कम होगी
स्थानीय स्तर पर मॉनिटरिंग से वोल्टेज स्थिर रहेगा, मोटर-पंप और घरेलू उपकरण सही चलेंगे।
2. बिजली सप्लाई जल्दी बहाल होगी
फॉल्ट/ट्रिपिंग की स्थिति में टीम पास में होने से तुरंत सुधार होगा—लंबा इंतज़ार नहीं।
3. किसानों को सीधा लाभ
कृषि पंपों की सप्लाई बेहतर होगी, मोटर जलने की समस्या घटेगी, सिंचाई समय पर हो पाएगी।
4. बिल, कनेक्शन और शिकायतों का निपटारा स्थानीय स्तर पर
नए कनेक्शन, लोड बढ़ाना, मीटर/बिल सुधार—सब काम विश्रामपुरी में ही।
5. अधिकारी-कर्मचारी की उपलब्धता
दूर कोंडागांव/अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा; जवाबदेही बढ़ेगी।
6. उद्योग-व्यापार को सहूलियत
स्थिर बिजली से छोटे उद्योग, दुकानों और सर्विस सेक्टर को फायदा।
7. भविष्य की योजना और विस्तार आसान
नई लाइन, ट्रांसफॉर्मर, और कैपेसिटी बढ़ाने के फैसले तेज़ होंगे।
8. क्षेत्रीय विकास को गति
बेहतर बिजली = बेहतर निवेश, रोजगार और जीवन-स्तर

विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी के अथक प्रयासों से
विश्रामपुरी में विद्युत उपसंभाग की स्थापना संभव हुई।
इस जनहितकारी कार्य के लिए सभी कक्षेत्रवासियों ने विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें