केशकाल विधानसभा से 150कार्यकर्ता विधायक के नेतृत्व में नवीन विधानसभा भवन के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने पहुंचे ।

महफूज़ अली/16दिसंबर/केशकाल–

मंडल अध्यक्ष सहित महिला पुरुष कुल 150 कार्यकर्ता शीतकालीन सत्र अनुपूरक बजट की कार्यवाही देखकर उत्साहित नजर आए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14दिसंबर से 17दिसंबर तक नवीन विधानसभा भवन में चल रहा है।

केशकाल के पलना बंगोली में 9करोड़ 4लाख 29हजार की लागत का पुल स्वीकृत होने पर विधायक नीलकंठ के साथ 20कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर धन्यवाद दिया।

केशकाल विधानसभा से 6 मंडल के करीब 150 कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के साथ केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में नवीन विधानसभा पहुंचकर शीतकालीन सत्र के अनुपूरक बजट की कार्रवाई को देखने शामिल हुए। केशकाल विधानसभा से पहुंचे 150 कार्यकर्ता जिसमें मंडल अध्यक्ष, पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता शामिल थे, काफी उत्साहित नजर आए। अधिकतर कार्यकर्ता पहली बार विधानसभा की कार्रवाई को देखने उपस्थित हुए थे। छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर में प्रथम बार नवीन विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र अनुपूरक बजट की कार्रवाई शुरू हुई है। ग्रामीण क्षेत्र से गए कार्यकर्ताओं में नवीन विधानसभा भवन के भव्य रूप को देखकर एवं कार्रवाई में शामिल होकर काफी प्रसन्नता उनके चेहरों पर दिखी, विधायक नीलकंठ के सामने बस्तर संभाग के सरपंच संघ से जुड़े 40 लोगों को एवं 20 कार्यकर्ता जो केशकाल विधानसभा के पलना बंगोली में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 9करोड़ 4लाख 29हजार की लागत के पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। उनसे मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय से मुलाकात करवाई। सभी अपने विधायक नीलकंठ टेकाम को सोशल मीडिया के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित करते दिखे, नीलकंठ टेकाम के प्रयास से विधानसभा केशकाल क्षेत्र के एक साथ डेढ़ सौ कार्यकर्ता शीतकालीन सत्र अनुपूरक बजट की कार्यवाही में शामिल हो पाए ।

Leave a Comment

और पढ़ें