
केशकाल/महफूज़ अली–कोंडागांव जिले के चार थानों के प्रभारी नए पुलिस कप्तान पंकज चंद्रा ने बदल दिए हैं।केशकाल के थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को थाना मांकड़ी का प्रभार सौंपा गया है। वही माकड़ी थाना के प्रभारी विकास बघेल अब केशकाल थाना इंचार्ज होंगे इसके अलावा बड़ेडोंगर एवं धनोरा थाना के भी प्रभारी को इधर-उधर किया गया है। केशकाल कोंडागांव जिले के नए पुलिस कप्तान ने जिले में कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए चार थानों के प्रभारी का तबादला कर दिया है। वहीं जिले के कई थानों के उप निरीक्षक का भी तबादला कर दिया गया है केशकाल के उपनिरीक्षक अखिलेश धीवर का तबादला कोंडागांव थाना कर दिया गया है।


