सांसद भोजराज नाग ने विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम के साथ किया केशकाल सड़क नवीनीकरण का भूमिपूजन।

केशकाल/सुमन गावड़े–कांकेर सांसद भोजराज नाग एवं विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम ने बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद केशकाल सड़क के नवीनीकरण का भूमिपूजन किया। केशकाल की जर्जर सड़क के नवीनीकरण का ठेका वेदांता ग्रुप अभनपुर रायपुर को दिया गया है वेदांता ग्रुप की रोड निर्माण की मशीनें केशकाल पहुंच गई है विधायक नीलकंठ टेकाम ने सांसद भोजराज नाग के साथ सर्वप्रथम हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर नवीनीकरण कार्य की शुरुआत के लिए भूमि पूजन किया केशकाल के लोगों में अब आशा जगी है कि जल्द ही केशकाल की जर्जर सड़क का जीर्णीधार होगा एवं धूल से लोगों को राहत मिलेगी पिछले कई महीनो से धूल के कारण रोड के किनारे बसे व्यापारी एवं सुरडोंगर केशकाल के ग्राम वासी परेशान हो रहे थे। अब नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जाने से धूल एवं जर्जर सड़क से लोगों को राहत मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें