नगर पंचायत केशकाल में निर्दलीय अध्यक्ष पदभार के बाद एक्शन मोड में।विश्रामपुरी चौक में कई वर्षों से बंद पड़े हैंडपंप को चालू कराने कार्य शुरू।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल नगर पंचायत में इस बार निर्दलीय अध्यक्ष श्री बिहारी लाल शोरी शपथ ग्रहण के बाद एक्शन मोड पर नजर आ रहे हैं। केशकाल के विश्रामपुरी चौक में कई वर्षों से बंद पड़े डमरू पान ठेला के बाजू में स्थित हैंडपंप जो की चौक एवं ग्रामीणों की कई वर्षों पुरानी मांग रही है  हैंड पंप को पुनः चालू करवाया जाए, अब अध्यक्ष का पदभार संभालते ही बिहारी लाल शोरी ने वर्षों से बंद पड़े हैंडपंप को चालू करने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों को कार्य पर लगा दिया है। बिहारी लाल शोरी के इस कार्य से लोगों में यह उम्मीद जगी है कि अब हमारे निर्दलीय अध्यक्ष, आने वाले दिनों में केशकाल की छोटी एवं बड़ी वर्षों से लंबित पड़ी योजनाओं एवं कार्यों को गति देकर नगर का विकास करते हुए नए मापदंड स्थापित करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें