कोंडागांव जिला बीजेपी अध्यक्ष बने सेवक राम नेताम।बधाई देने वालों का लगा तांता।

केशकाल/महफूज़ अली–भारतीय जनता पार्टी कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम को बनाया गया है। पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कोंडागांव जिला अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने दावेदारी प्रस्तुत की थी। अंततः कोंडागांव जिला के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक सेवक राम नेताम को बनाया गया है सेवक राम नेताम के जिला अध्यक्ष बनने से कोंडागांव जिले के बीजेपी पार्टी को मजबूती मिलेगी क्योंकि वह केशकाल विधानसभा से दो बार की विधायक रह चुके हैं। राजनीतिक तौर पर एबीवीपी से उन्होंने कैरियर की शुरुआत की और काफी अनुभवी राजनेता माने जाते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें