कांकेर जिला अध्यक्ष बीजेपी बने महेश जैन।विधायक आशाराम नेताम ने दी बधाई।

केशकाल/महफूज़ अली–छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के संगठन का चुनाव हो रहा है जिसमें जिलेवार मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है वहीं कुछ मंडल में अभी भी मंडल अध्यक्ष चुना जाना बाकी है ।भारतीय जनता पार्टी ने 30 दिसंबर तक जिले के जिला अध्यक्षों की चयन सूची भी जारी करने की बात कही थी, सत्ता में भारतीय जनता पार्टी होने के कारण दावेदारों की लंबी सूची हर जिले से हाई कमान तक पहुंची थी ।जिसके कारण जिला अध्यक्षों के चुनाव में देरी हो रही थी अब धीरे-धीरे जिला अध्यक्षों के नाम पर मोहर लगनी चालू हो गई है भिलाई के जिला अध्यक्ष एवं रायगढ़ जिले के अध्यक्ष के बाद कांकेर जिला अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर दी गई है। कांकेर से महेश जैन को कांकेर भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है ।महेश जैन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं इससे पूर्व अनेक पदों को उन्होंने सुशोभित किया है महेश जैन के जिला अध्यक्ष बनने पर कांकेर विधायक आसाराम नेताम ने महेश जैन को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने भी महेश जैन को बधाई दी। राजू राठी जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ ने भी जिलाध्यक्ष को बधाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें