June 21, 2025 7:59 PM

महतारी वंदन योजना के एक साल पूर्ण होने पर केशकाल में विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन किया गया।विधायक नीलकंठ टेकाम हुए शामिल।

केशकाल/महफूज़ अली–छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार के आने के बाद महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना लागू की गई थी जिस योजना से महिलाओं को प्रति माह 1000रुपए एक साल में 12000रुपए दिए जाते है। इस योजना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर केशकाल में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा विधानसभा स्तरीय  महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन केशकाल सुरडोगर के ग्राउंड में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। सम्मेलन में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली प्रतिमाह ₹1000 से उनके जीवन में क्या-क्या अमूल चूक बदलाव उनके जीवन में आए विस्तार से उन्होंने उसके बारे में बताया महिलाओं ने सरकार की इस योजना की तारीफ करते हुए उन्होंने अपने जीवन स्तर में सुधार होने की बात कही।

कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम एसडीएम केशकाल श्री अंकित चौहान,जनपद सदस्य बीरेंद्र बघेल, राज किशोर राठी, नवदीप सोनी, जावेद मेमन, जितेंद्र साहू,वसीम कच्छी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केशकाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पीला बाई जैन,जिला  नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

महतारी वंदन योजना से लाभ लेने वाली हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाले पैसे से उनके जीवन में जो आमूलचूक बदलाव आए उसके बारे में लोगों को बताया एवं छत्तीसगढ़ सरकार की  विष्णु देव सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना की तारीफ करते हुए सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment