केशकाल विधायक ने निवास में सर्व समाज प्रमुखों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

केशकाल/महफूज़ अली –

बैठक में कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए फैसले लिए गए।
सभी समाज प्रमुखों ने अपनी अपनी बातें रखी।

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने आज विधानसभा सत्र के बीच समय निकलकर अपने केशकाल निवास में विधानसभा क्षेत्र के सभी समाज प्रमुखों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की ।बैठक में सभी समाज के प्रमुख शामिल रहे।सभी समाज प्रमुखों ने विधायक के साथ अपने समाज एवं क्षेत्र की समस्याओं को साझा किया।विधायक नीलकंठ टेकाम ने सभी समाजों के बीच आपसी समन्वय एवं सद्भावना बनाने के उद्देश्य से बैठक रखी थी जिसका सभी समाज के प्रमुखों ने स्वागत किया एवं अपने विधायक की तारीफ की, आपस में सभी समाज प्रमुखों ने अपनी अपनी समस्याएं साझा की।विधायक ने समाज की कई समस्याओं का तुरंत निराकरण करने का आश्वासन दिया, एवं कई समस्याओं के निराकरण के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने की बात कही।सभी समाज प्रमुखों ने विधायक के सार्थक प्रयास की सराहना करते हुए आने वाले समय में भी सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठने का आश्वाशन लिया।

विधायक केशकाल ने विधानसभा के तीनों ब्लॉक केशकाल विश्रामपुरी फरसगांव और आने वाले समय में इरागांव,बड़ेडोंगर, बड़ेराजपुर,बाँसकोट में सभी समाजों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण करवाने का आश्वाशन दिया।

मीटिंग में कुछ समाज के प्रमुखों ने फेरीवालों एवं धनोरा बाजार के दिन ग्रामीणों से अवैध 100–200रुपए की वसूली का मुद्दा उठाया जिस पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने एसडीओपी केशकाल भूपत धनेश्री एवं केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल को को बुलाकर समाज प्रमुखों के सामने इस पर कार्यवाही करने कहा।

आगे भी विधानसभा स्तर पर सभी समाज में समन्वय एवं भाईचारा बनाने इस प्रकार की बैठक रखने का विधायक ने आश्वासन दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें