
केशकाल /महफूज़ अली –केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी के जन्मदिन के अवसर पर एकल विद्यालय एवं कस्तूरबा आश्रम के बच्चों के साथ न्योता भोजन का कार्यक्रम किया गया जिसमें विधायक जी की उपस्थिति में बच्चों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं केक काटकर जन्मदिन की बधाई प्रेषित की गई। इस कार्यक्रम में श्री नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल के साथ राज किशोर राठी जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ ,नवदीप सोनी प्रतिपक्ष नेता, जावेद मेमन, दुर्गेश कौशिक वसीम कच्छी ,अभिषेक चोपड़ा ,सुदर्शन कुंजाम ,चमन भैया,उपस्थित रहे।


