
केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल बीआरसी कार्यालय से ब्लॉक के स्कूलों का पैसा प्रधान अध्यापकों की जानकारी के बगैर आहरण करने का मामला उजागर होने के बाद कुछ अधिकारियों के द्वारा मामले को मैनेज करने की कोशिश की जा रही थी हमने अपने अखबार छत्तीसगढ़ वॉच में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षक संघ ने विरोध दर्ज कराया था संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन ने धरना प्रदर्शन की भी बात कही थी जिस पर कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने केशकाल एसडीएम अंकित चौहान को जांच के आदेश दिए थे जांच उपरांत कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी दोषी पाए जाने पर कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने केशकाल के बीआरसी प्रकाश साहू को तत्काल पद से हटा दिया है प्रकाश साहू उच्च प्राथमिक शाला भर्री पारा के प्रधान अध्यापक के अपने मूल पद स्थापना पर वापस भेज दिए गए हैं।


