केशकाल पुलिस की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल?3माह पूर्व थाना परिसर में टाइल्स लगाने वाले पर की गई कार्यवाही।

केशकाल/ महफूज अली– केशकाल पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं छत्तीसगढ़ के बाहर से आए हुए लोगों पर करवाई करने की होड़ के चलते केशकाल पुलिस ने एक वर्ष पूर्व मकान मालिक के द्वारा किरायेदारों की सूची आधार कार्ड के साथ जो थाने में जमा कर दी थी ।उन किराएदारों को संदिग्ध बताकर करवाई कर वाह वाही लूटने का मामला सामने आया है, बिहार से कुछ मजदूर टाइल्स लगाने का काम विगत 5–10 वर्षों से केशकाल एवं आसपास के गांव पर कर रहे हैं केशकाल की सुरडोंगर बाजार पारा के एक मकान पर किराए में निवास कर रहे हैं मकान मालिक ने उक्त सभी किरायेदारों की सूची एक वर्ष पूर्व केशकाल थाने में जमा कर दी थी अब केशकाल पुलिस कोतवाली कोंडागांव के द्वारा की गई कार्रवाई को देखते हुए उक्त किराएदारों को संदिग्ध बताकर, कार्रवाई कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व(एसडीम) न्यायालय केशकाल में पेश किया गया, मकान मालिक के द्वारा पुलिस थाना के केशकाल में जमा किए गए आवेदन एवं उक्त किराएदारों के आधार कार्ड के हिसाब से उन्हें संदिग्ध बताना शायद गलत होगा क्योंकि वही लोग जिन्हें पुलिस ने संदिग्ध बताकर कार्यवाही की है लगभग तीन-चार माह पूर्व पुलिस थाने के कंपाउंड में टाइल्स लगाने का काम भी कर चुके हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें